{"_id":"5a7b4f2a4f1c1b2a788b484f","slug":"11518030634-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक वीजा लेकर रोजगार करने वालों को करें चिंहित: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक वीजा लेकर रोजगार करने वालों को करें चिंहित: एसएसपी
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में एसएसपी कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण में एसएसपी ने स्थानीय अभिसूचना कार्यालय के अभिलेखों की जांच पड़ताल की। उन्होंने पासपोर्ट शाखा के अधिकारियों को पर्यटक वीजा लेकर रोजगार करने वालों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने स्थानीय अभिसूचना कार्यालय में अभिलेखों का ठीक से रखरखाव कर उन्हें सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले में सक्रिय संगठनों की पत्रावली बनाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पासपोर्ट शाखा के अधिकारियों से कहा कि वे पर्यटक वीजा लेकर जिले में आने वाले पर्यटकों को ठहराने वाले होटलों पर विशेष नजर रखें। कहा कि पर्यटकों को ठहराने वाले हर होटल संचालक से पर्यटकों का फार्म-सी भरवाया जाए। फार्म न भरवाने वाले होटल स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पर्यटक वीजा लेकर जिले में रोजगार कर रहे विदेशी पर्यटकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लीव कंट्री का नोटिस तैयार करें। वहां एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार, एलआईयू इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह मौजूद रहे।