{"_id":"5b4e38d14f1c1be94b8b5532","slug":"111531853009-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले अध्यापक हरगोविंद के खिलाफ जसपुर के उप शिक्षा अधिकारी ने कुंडा थाने में धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से कराई गई एसआईटी जांच में कुंडा के ग्राम रामजीवनपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक हरगोविंद सिंह के हाईस्कूल और इंटर के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक हरगोविंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर मंगलवार को उप शिक्षा अधिकारी आसाराम की तहरीर पर शिक्षक हरगोविंद सिंह के खिलाफ कुंडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।