{"_id":"5a2adf994f1c1b95188b8ad4","slug":"111512759193-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया निजी स्कूल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया निजी स्कूल का औचक निरीक्षण
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की अगुवाई में टीम ने हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल में मनमानी फीस वसूले जाने की जांच की। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंपी जाएगी।
शुक्रवार को एसडीएम दुर्गापाल, बीईओ मातादीन गौतम और उप कोषाधिकारी औचक निरीक्षण के लिए हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के शुल्क संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया। एसडीएम दुर्गापाल ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले एक बच्चे के अभिभावक किशन स्वरूप गंगवार ने राज्य के अन्य पिछड़ा आयोग में शिकायत की थी कि उनसे 1500 रुपये परीक्षा शुल्क व 1500 रुपये सेशन शुल्क के रूप में वसूले गए।
आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो उपप्रधानाचार्य आरती सक्सेना ने उनके साथ अभद्रता की। कहा कि स्कूल प्रबंधन ने वार्षिक शुल्क का नाम बदल दिया है और अब परीक्षा शुल्क व सेशन शुल्क के नाम से फीस वसूली जा रही है। एसडीएम ने बताया कि अगर शिकायत सही पाई गई तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर स्कूल के प्रबंधन कमेटी के अवधेश कुमार सक्सेना ने बताया कि एक अभिभावक ने अभद्रता की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम जांच करने आए थे। शिकायत का प्रकरण काफी पुराना है।