{"_id":"5973a1434f1c1b213c8b45a3","slug":"111500750147-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिपूर्ति शुल्क दिलाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिपूर्ति शुल्क दिलाए जाने की मांग
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का वर्ष 2016-17 का प्रतिपूर्ति शुल्क दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम दयानंद सरस्वती को दिए ज्ञापन में कहा कि मान्यता प्राप्त वित्त विहीन हिंदी माध्यम के विद्यालयों में आरटीई के तहत पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का एवं विद्यालयों का वर्ष 2016-17 का प्रतिपूर्ति शुल्क चार महीने बीतने के बाद भी प्राप्त नहीं हुआ है।
इसके कारण विद्यालय प्रबंधन को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्र छात्राएं गणवेश, पाठ्य सामग्री खरीदने में असमर्थ हैं। अभिभावकों में आगामी शिक्षा सत्र में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस कारण आरटीई में बच्चे प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने आरटीई का प्रतिपूर्ति शुल्क भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की। वहां वेदराम प्रजापति, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश यादव, उदयराज सिंह, नरेश सिंह आदि थे।