फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1100 students will soon receive scholarships.

Udham Singh Nagar News: 1100 छात्र-छात्राओं को शीघ्र मिलेगी छात्रवृत्ति

Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
1100 students will soon receive scholarships.
काशीपुर। अनुसूचित जाति व जनजाति, ओबीसी और अन्य छात्र-छात्राओं को शीघ्र छात्रवृत्ति मिल सकेगी। 1100 विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन कर डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकांश पात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, रामनगर, केलाखेड़ा, सुल्तानपुर पट्टी आदि क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में 6800 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सत्र 2025-26 में स्नातक और स्नातकोत्तर में पंजीकृत एससी-एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के 1300 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन हुआ जिसके बाद करीब 1100 विद्यार्थियों का डेटा अपलोड किया गया है। कुछ का नवीनीकरण भी हुआ है। शेष के ऑनलाइन फार्म गलत, प्रमाण पत्र अपूर्ण, आदि कमियों से सत्यापित नहीं हो सके हैं।
छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ. भानू प्रताप सिंह गौतम ने बताया कि अधिकांश फार्म का सत्यापन समाज कल्याण विभाग कर रहा हैं। 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
2026-27 के लिए फार्म आ चुके हैं। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed