{"_id":"69d6ac6c335621e59201614c","slug":"1060-lakh-bank-accounts-opened-in-the-district-under-the-prime-ministers-jan-dhan-yojana-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-139639-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जिले में खुले 10.60 लाख बैंक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जिले में खुले 10.60 लाख बैंक खाते
Thu, 09 Apr 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचें। इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में अब तक प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करीब 10.60 हजार बैंक खाते खोले जा चुके हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 90,500 से अधिक ऋण खाते खोले गए हैं जिससे छोटे उद्यमियों और युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिली।
बैंकिंग अधिकारियों के अनुसार जनधन खातों के माध्यम से लोगों को न सिर्फ बैंकिंग सुविधा मिली है बल्कि सरकारी योजनाओं की सब्सिडी और सहायता राशि सीधे खातों में पहुंच रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका भी कम हुई है।
मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के दिए जा रहे ऋण ने छोटे व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया है। किसानों के लिए भी विभिन्न योजनाएं लाभकारी साबित हो रही हैं। कृषि से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता, सब्सिडी और तकनीकी समर्थन मिल रहा है जिससे उनकी आय में सुधार हो। फसल उत्पादन से लेकर विपणन तक सरकार की पहल किसानों को मजबूती दे रही है। इन योजनाओं से नागरिकों, उद्यमियों और किसानों को एक मजबूत आर्थिक आधार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- सरकार की प्राथमिकता हर व्यक्ति को बैंकिंग और आर्थिक योजनाओं से जोड़ना है। जनधन और मुद्रा योजना के माध्यम से लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। आगे भी इन योजनाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। - चिराग पटेल, लीड बैंक मैनेजर