फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   100 bed Isolation Ward Established in Khatima

खटीमा में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
100 bed Isolation Ward Established in Khatima
राजकीय जनजाति छात्रावास में बने सौ बेड के कोरेंटाइन वार्ड के एक कक्ष में तैयार दो बेड। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। कोरोना के खतरे को देखते हुए क्षेत्र के राजकीय जनजाति छात्रावास में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं, नेपाल सीमा पर मेलाघाट में लगे शिविर में डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में 64 लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग की गई, इनमें किसी में भी वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जनजाति आईटीआई स्थित राजकीय जनजाति छात्रावास में सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड बना दिया है। छात्रावास प्रबंधक राजीव सोलंकी ने बताया कि छात्रावास के 50 विद्यार्थियों को 31 मार्च तक के लिए घर भेज दिया गया है। पचास कमरों में प्रत्येक में दो बेड डालकर कुल सौ बेड लगा दिए गए हैं। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने मौका मुआयना कर बताया कि नागरिक चिकित्सालय के अधीक्षक की अध्यक्षता में इस आइसोलशन वार्ड के लिए एक टीम तैनात कर दी गई है। टीम में पालिका के ईओ, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, पूर्ति निरीक्षक और आईटीआई के प्रधानाचार्य आदि शामिल हैं। इधर, सितारगंज सीएचसी में विधायक सौरभ बहुगुणा और एसडीएम गौरव कुमार के निर्देश पर चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने मास्क वितरित कराए। साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों के सैनिटाइजर से हाथों को साफ कराया। वहीं, नानकमत्ता के आरके माता स्कूल ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर ग्रामीणों को वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया। स्कूल में बोर्ड परीक्षा दे रहे बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। वहां पर प्रधानाचार्य सर्वजीत सिंह, जगजीत सिंह, बलराम सिंह, पूजा राणा, किरण भट्ट, बलजीत कौर, शिवानी राणा, अंजली रस्तोगी आदि थे। इधर, भारत विकास परिषद ने गुरुनानक अकादमी में मास्क बांटे। वहां पर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सूरज सक्सेना, प्रमोद अग्रवाल, सुरेश जोशी, विराट गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed