फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   100 Anchal Cafe Would Be soon In Uttarkhand

प्रदेश में खुलेंगे 100 आंचल कैफे : सौरभ

Thu, 06 Jul 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
100 Anchal Cafe Would Be soon In Uttarkhand
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज बस स्टेशन पर किया आंचल केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन

रुद्रपुर के किच्छा बाईपास और खटीमा पुरानी तहसील परिसर में भी खुला केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज/रुद्रपुर/खटीमा। ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ ने आंचल ब्रांड का कैफे खोला है। यहां पर दूध के सभी उत्पाद किफायती दामों पर मिलेंगे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में कैफे का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब तक 12 कैफे की शुरूआत की गई है। पूरे प्रदेश में 100 कैफे बनाए जाएंगे। इनमें दही, छेना खीर, आइसक्रीम आदि मिलेेंगे।
रुद्रपुर में किच्छा बाईपास स्थित आंचल पशु आहार निर्माणशाला के पास आंचल कैफे और जिला अस्पताल में आंचल मिल्क बूथ का मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया। वहीं, खटीमा के पुरानी तहसील परिसर में ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष तिलकराज गंभीर ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सितारगंज बस स्टेशन पर बुधवार को दुग्ध और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आंचल कैफे का शुभारंभ किया। बहुगुणा ने कहा कि राज्य के अपने दुग्ध उत्पादन ब्रांड आंचल की ओर से कैफे खोले गए हैं। राज्य के लोगों को अपने ब्रांड के 40 से अधिक उत्पाद एक स्थान पर मिलेंगे। वहीं रोजगार भी मिलेगा। कैफे संचालित होने से राज्य के अपने दुग्ध ब्रांड को प्रोत्साहन मिलेगा। वहां पर डीसीबी के अध्यक्ष योगेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, विजय सलूजा, सुखदेव सिंह, दयानंद तिवारी, सुरेश जैन, अनिरुद्ध राय आदि थे। वहीं, रुद्रपुर में मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि आंचल कैफे से प्रदेश में आने वाले सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। यहां लोगों को चंपावत का स्पेशल घी, योगर्ट, छेना खीर, छाछ, फ्लेवर्ड मिल्क, दही, मैंगो लस्सी आदि मिलेंगे। सहायक डेयरी निदेशक राजेंद्र चौहान ने कहा कि आंचल कैफे में लोगों को अपने दोस्तों, परिवारों के साथ बैठने की भी सुविधा मिलेगी। जल्द ही कैफे का 10 हजार रुपये का टेंडर कर इसे युवाओं को रोजगार के लिए दिया जाएगा। वहां पर भाजपा नेता उत्तम दत्ता, पार्षद सीमा गुप्ता, सुनील कुमार, भुवन गुप्ता, किरन माजिला, अरविंद शर्मा, मुकेश सिरोही, तरुण पंत आदि थे। इधर, खटीमा में ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष तिलकराज गंभीर ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बूथ पार्लर खोलने का आश्वासन दिया। वहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी रामू, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, मनोज वाधवा, ललित मोहन मारवाह, बबलू सैफी, सतीश दुबे, राकेश नागायज आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed