{"_id":"5fd269e78ebc3e3f7d1e1a4b","slug":"10-thousand-farmers-will-go-to-delhi-from-udham-singh-nagar-kashipur-news-hld406901910","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर से 10 हजार किसान जाऐंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर से 10 हजार किसान जाऐंगे दिल्ली
विज्ञापन
काशीपुर में दिल्ली के लिए रवाना होते किसान।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में भाग लेने के लिए ऊधमसिंह नगर जिले से 10 हजार किसान दिल्ली जाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसान टुकड़ियों में दिल्ली के लिए कूच करेंगे। जसपुर ब्लॉक से 1500 किसान जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। 11 दिसंबर तक शादी विवाह की सहालग चल रही है। कुछ किसान शादी विवाहों में व्यस्त हैं। पुलिस किसानों को दिल्ली जाने से बॉर्डर पर रोक रही है। इसलिए किसानों को भेजने की तारीख को गोपनीय रखा गया है।
बुधवार और बृहस्पतिवार को करीब 200 किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है।
काशीपुर के 40 किसान दिल्ली को रवाना
काशीपुर। किसान कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को काशीपुर से 40 किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से रवाना हुए। सभी किसान ग्राम गिधई निवासी कल्याण सिंह के नेतृत्व में दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे। रवाना हुए किसानों में हरजिंदर सिंह, खुशाल सिंह, मनदीप सिंह, जगजीत सिंह, राकेश, कुमार, हरपाल सिंह, सुखवंत सिंह, विकास कुमार, निक्का सिंह, अजय कुमार आदि शामिल थे।