फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   10 teams will work on case.

नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा करेंगी 10 टीमें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
10 teams will work on case.
रुद्रपुर लाइन में पहुंचे आईजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन। - फोटो : RUDRAPUR
आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने कहा कि नानकमत्ता हत्याकांड के खुलासे के लिए 10 टीमें लगाई गई है। इस हत्याकांड का जल्द खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईजी डॉ. मुरुगेशन नानकमत्ता में सर्राफा व्यापारी सहित परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में नानकमत्ता निरीक्षण के बाद रुद्रपुर पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए आईजी ने कहा नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा करने के लिए गठित टीमों को टास्क दिए गए है। टीमें दिए गए टास्क के अनुरूप काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। अहम सुराग हाथ लगे है। उस पर काम कर पुलिस हत्यारों तक पहुचने का प्रयास कर रही है। आईजी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त करने के लिए उनके लिए योग कक्षाओं के आयोजन किया जा रहा है। आईजी ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस लाइन पहुंचने पर गारद ने आईजी मुरुगेशन को सलामी दी । वहां पर एसपी सिटी ममता बोहरा समेत सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed