{"_id":"7f8dd01069c49a5574d7fae9206586c4","slug":"1-10-meters-long-the-death-of-rare-wild-cat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.10 मीटर लंबी दुर्लभ जंगली बिल्ली की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.10 मीटर लंबी दुर्लभ जंगली बिल्ली की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र के सुरई के जंगल के किनारे बगुलिया में दुर्लभतम प्रजाति की 1.10 मीटर लंबी और 43 सेमी ऊंची जंगली बिल्ली (रेस्टी स्पॉटेड) बैठी मिली। जिसे तेंदुए का बच्चा समझ ग्रामीण घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रेंजर यूडी कांडपाल मौके पर पहुंचे और उसे पकड़कर पशु चिकित्सालय ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह ठंड लगने से बीमार हो गई थी।
विज्ञापन
पूरनपुर रोड पर कच्चे रास्ते पर तेंदुए का बच्चा होने की खबर पर रेंजर कांडपाल अपनी टीम के साथ पहुंचे। लेकिन उन्होंने पाया कि यह दुर्लभतम प्रजाति में से एक रेस्टी स्पॉटेड (जंगली बिल्ली) है। वनकर्मियों ने बिल्ली को पकड़कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेंजर कांडपाल ने बताया कि वह ठंड लगने से बीमार हो गई थी। रेस्टी स्पॉटेड भाबर के जंगलों में देखी गई है। इनकी संख्या काफी कम है। इनकी उम्र दस साल होती है।
विज्ञापन
पाई गई बिल्ली की उम्र 8 से 9 साल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अध्ययन के लिए रेस्टी स्पॉटेड को नैनीताल के वन्य प्राणी केंद्र ‘जू’ के निदेशक के पास वैज्ञानिक अध्ययन के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन