फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   two thousand still stranded in badrinath

बदरीनाथ में 2000 यात्री अब भी फंसे

Sun, 30 Jun 2013 12:20 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
two thousand still stranded in badrinath

उत्तराखंड में सेना और वायुसेना ने शनिवार को बदरीनाथ से 1313 और पिथौरागढ़ से पांच सौ लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

विज्ञापन


बदरीनाथ में अब भी दो हजार यात्रियों के फंसे होने की सूचना है। शासन के मुताबिक फंसे यात्रियों की संख्या महज 500 ही है।

उत्तराखंड में तबाही का मंजर
विज्ञापन


मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बदरीनाथ से कुल 1313 तीर्थयात्री निकाले गए। इनमें से छह सौ को हेलीकॉप्टर और बाकी को पैदल मार्ग से सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल रहा तो कैसे होगा केदारघाटी का पुनर्निर्माण?

इसी तरह पिथौरागढ़ जिले केदारमा और जोआर से 500 लोगों को निकाला गया। कुमाऊं में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकाप्टरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों और मृतकों के परिजनों को राहत राशि बांटने का काम शुरू कर दिया गया है।

भूखे तीर्थयात्रियों के लिए भंडार किए खाली, अब फाके

तीर्थयात्रियों को निकालने केसाथ ही अब विभिन्न स्थानों पर फंसे स्थानीय लोगों को निकालने के लिए भी दबाव बढ़ रहा है। इस दिशा में काम भी किया जा रहा है। यही वजह है कि निकाले जा रहे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।


मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तरकाशी के 26, चमोली के पांच, पिथौरागढ़ के 13, रुद्रप्रयाग के 15 गांवों में हेलीकाप्टर से खाद्यान्न सामग्री गिराई गई। कुल 140 गांवों में इसी तरह सामान पहुंचाना है।

अपनी ही नगरी से क्यों रूठे हैं भगवान शिव!

अभी तक राहत सामग्री लेकर आए छोटे-बड़े कुल 275 वाहन रिसीव किए हैं। इनमें से गुप्तकाशी के लिए 45, चिन्यालीसौड़ के लिए 36 और गौचर के लिए 17 ट्रक रवाना किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अतिरिक्त इंदिरा आवास और पीएमजीएसवाई के तहत 500 किमी. सड़क के लिए अतिरिक्त राशि देने का निर्णय लिया है। पहाड़ में अब भी 36 मार्ग अवरुद्ध हैं।

इनमें से तीस प्रतिशत एक महीने में और बाकी को खोलने में दो से तीन महीने का समय लग सकता है। 237 पेयजल परियोजनाओं में से 48 में आपूर्ति शुरू हो गई है। इसी तरह अंधेरे में डूबे गांवों की संख्या 658 से घटकर 475 ही रह गई है।

स्थानीय लोग ही जाएं नंदा राजजात
मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने भी अपील की है कि नंदा राजजात यात्रा में केवल स्थानीय लोग ही जाएं। यह अपील मौसम के मिजाज को देखते हुए की गई है। उल्लेखनीय है कि नंदा राजजात यात्रा 29 अगस्त से शुरू होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed