{"_id":"40efea655e269ebf6f956c26085aa0a7","slug":"two-brother-reached-kedarnath-in-the-searching-of-their-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद...झारखंड से माता-पिता को ढूंढने केदार पहुंचे बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद...झारखंड से माता-पिता को ढूंढने केदार पहुंचे बेटे
अमर उजाला, केदारनाथ, गुप्तकाशी
Updated Sun, 06 Oct 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलप्रलय के बाद केदारघाटी में लापता हजारों लोगों को मृत मानकर एक ओर सरकार मुआवजा देने जा रही है। वहीं दूसरी ओर कई लोग अपनों को ढूंढने केदारनाथ धाम पहुंचे है।
विज्ञापन
शनिवार को गुप्तकाशी में केदारनाथ यात्रा के लिए बाहर से आए 14 लोगों का पंजीकरण किया गया। इन यात्रियों में अधिकांश वे लोग हैं, जिनके परिजन आपदा में खो गए थे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें...पहला दिनः केदारनाथ यात्रा की अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन
बाबा केदार के दर पर परिजनों तलाश
झारखंड राज्य से भौविक माडी और सुकुमार माडी अपने माता-पिता की खोज के लिए केदारघाटी में पहुंचे हैं। दोनों भाइयों ने बताया कि उनके माता-पिता जून में आपदा से पहले बाबा केदार के दर्शनों के लिए आए थे। लेकिन घर नहीं लौटे।
वह तब से अपने माता-पिता को ढूंढ रहे हैं लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अब वे बाबा केदार के दर पर पहुंचकर अपने परिजनों की पुन: तलाश करेंगे।
पढें, केदारनाथः यात्रा शुरू पर खड़े हैं मुश्किलों के पहाड़
आज तक पता नहीं चल पाया
ताजगंज आगरा के बबुआ पटेल अपने कुछ मित्रों के साथ केदार घाटी में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके मित्र के परिजन आपदा के दौरान लापता हो गए थे, जिनका आज तक पता नहीं चल पाया है। वे पहले भी दो बार उनकी तलाश में आए थे।
लेकिन प्रशासन ने केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी। बाद में पता चला कि 01 अक्तूबर से यात्रा शुरू होने वाली है तो वे गुप्तकाशी पहुंच गए। लेकिन इस बीच बताया गया कि यात्रा पांच अक्तूबर से शुरू होगी, वह चले गए फिर चार अक्तूबर को केदारनाथ पहुंच गए। अब बाबा केदार के दर्शन करने के बाद वह अपने परिजनों को तलाश रहे हैं।
पढें, केदारघाटी में रेंग रहा जनजीवन, हालात खराब
केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे
शनिवार को गुप्तकाशी में केदारनाथ यात्रा के लिए बाहर से आए 14 लोगों का पंजीकरण किया गया। इन यात्रियों में अधिकांश वे लोग हैं, जिनके परिजन जून में आई आपदा में खो गए थे।
दूसरी तरफ बीते 12 अक्तूबर से देश भ्रमण पर निकले केरल के केशव कृष्णन ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे। लेकिन यात्रा के लिए पंजीकरण होने के बाद वे बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
पढें, बदरीनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, पत्थर गिरने से सड़क बंद