फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   thief wrote a letter to owner

चोर का पिघला दिल..सामान लौटाया, माफी भी मांगी

Fri, 07 Jun 2013 03:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
thief wrote a letter to owner

किसी को चिट्ठी लिख कर धमकाने या पैसा वसूलने की तो कई कहानियां सुनी होंगी। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां उत्तराखंड के एक चोर ने चोरी का पैसा और सारा सामान खेद जताते हुए मालिक को लौटा दिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में चोर ने अपाहिज नाथचंद 38 के घर से 17 हजार रुपए नकद तथा 50 किलो चावल और 30 किलो आलू प्याज चुराए।

बाद में चोर को पता चला कि जिस घर में उसने चोरी की है वह एक सड़क दुर्घटना में दोनों टांगें गंवा चुका है। और जो पैसे उसने चोरी किए हैं वह लोगों ने उसकी मदद के लिए इकट्ठे किए हैं
विज्ञापन



यह बात पता चलने के बाद चोर को अपने किए पर बहुत पछतावा हुआ और उसने ने बाकायदा पत्र लिखकर अगले ही दिन पूरा सामान लौटा दिया।

नाथचंद को दो माह पहले एक सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे अपनी दोनो टांगे गंवानी पडी थी।

करीब एक माह तक इलाज कराने के बाद जब वह घर लौटा तो लोगों ने मिलकर उसे गुजर बसर के लिए 17 हजार रुपये और साथ में 50 किलो चावल और 30 किलो आलू प्याज इकट्ठे करके दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी रात चोर घर में घुसा और वह रुपए और सारा सामान लेकर फरार हो गया।  नाथचंद ने इसे भगवान का फैसला मानकर चुप्पी साध ली और किसी को बताए बिना अपने दो बच्चों के भरण पोषण की चिंता करता रहा। गरीबी से तंग होकर दो साल पहले उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी।

नाथचन्द ने बताया कि शायद चोर को उसकी रोज कुआं खोद पानी भरने की स्थिति का जैसे ही पता चला होगा तो उसने अगले ही दिन सारे पैसे चावल और आलू प्याज रात में चुपचाप उसके घर में रख दिये।


नाथ चंद ने बताया जिस तौलिये में मैने पैसे छिपाकर जहां रखे थे अगले दिन मुझे उसी तौलिये में और उसी जगह पर पैसे रखे मिले। इसके साथ ही दरवाजे पर टंगी एक चिटठी भी मिली जिसमे लिखा था मुझे तुम्हारी सही हालत का पता नहीं था क्षमा करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed