फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Then began to visit Badrinath

नारायण के जयकारों के साथ शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा

Thu, 26 Sep 2013 08:53 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 26 Sep 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
Then began to visit Badrinath

पहाड़ में आई आपदा के तीन महीने बाद फिर से उत्तराखंड के पवित्र तीर्थों के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई है। बुधवार को संयुक्त रोटेशन की तीन बसों में करीब 93 तीर्थयात्री बदरीनाथ के लिए रवाना हुए। जिनमें असम और छत्तीसगढ़ के यात्री शामिल हैं। यात्रियों की आमद से परिवहन व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह संयुक्त यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकलने और भगवान नारायण के दर्शन की लालसा श्रद्धालुओं के चेहरे पर स्पष्ट महसूस की गई।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथः चोराबाड़ी ग्लेशियर के आगे का हिस्सा टूटा, खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की पहली बस में असम के करीब 28 यात्री भगवान नारायण के जयकारों के साथ बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इसके बाद समिति की दो अन्य बसों में रायगढ़, छत्तीसगढ़ के करीब 65 यात्री आस्थापथ पर आगे बढ़े।

समिति के सदस्यों ने फूलमालाओं के साथ यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा शुरू होने पर नगर में भक्तों की आमद से स्थानीय कारोबारी खुश नजर आए।

पढ़ें, पहाड़ पर वायरल का हमला, एक की मौत


ज्वाइंट रोटेशन के प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि यात्रा के लिए बसों की एडवांस बुकिंग मिल रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगले सप्ताह से लोगों की आमद बढ़ेगी। इस अवसर पर समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुधीर राय, हर्ष सिंह रावत, अलेल सिंह भंडारी, दाताराम रतूड़ी, प्यार सिंह गुनसोला, विनोद भट्ट, नवीन रमोला आदि उपस्थित थे।

250 तीर्थयात्री हेमकुंड रवाना
बुधवार को स्थानीय गुरुद्वारा से करीब 250 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुए। आपदा के बाद शुरू हुई यात्रा के लिए करीब सप्ताहभर से सिख श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है।

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि संगत विभिन्न प्रांतों से गुरुधाम के दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधन यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर है। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से स्थानीय गुरुद्वारे के साथ ही यात्रा मार्गों पर चिकित्सा, विश्राम, भोजन आदि का पर्याप्त प्रबंध किया गया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed