फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   The recession disaster, parking, lying heavily on contracts

आपदा की मंदी, पार्किंग के ठेके पर पड़ी भारी

Mon, 01 Jul 2013 04:14 PM IST
रतनमणी डोभाल
रतनमणी डोभाल Updated Mon, 01 Jul 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
The recession disaster, parking, lying heavily on contracts

उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में छायी घोर मंदी सिंचाई खंड हरिद्वार की पंतद्वीप वाहन पार्किंग पर भारी पड़ी है। शनिवार को छठी पर पार्किंग का ठेका लेने के लिए बोली लगाने कोई ठेकेदार आया ही नहीं।

विज्ञापन


यात्रा सीजन बंद होने के कारण पार्किंग में गाड़ियों का आना बहुत कम हो गया है इसलिए ठेकेदार अभी ठेका लेने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। 24 जून को प्रशासन के आपदा राहत कार्यों में व्यस्त रहने के कारण पार्किंग की बोली 29 तक के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन तब तक हरिद्वार में विरानी छा गई और एक भी ठेकेदार पार्किंग का ठेका लेने नहीं आया।
विज्ञापन


पंतद्वीप वाहन पार्किंग का ठेका वर्ष 2011-12 के लिए 2 करोड़ 27 लाख रूपए में छूटा था। 31 मार्च 2012 के बाद कुछ समय पार्किंग को डेलीवेज पर चलाया गया। फिर छह माह के लिए 80 लाख 10 हजार रूपए में ठेका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च को अवधि पूरी होने के बाद से वही ठेकेदार 44 हजार 500 रूपए रोज पर पार्किंग चला रहा है। लेकिन आपदा के बाद छायी मंदी को देखते हुए वर्तमान ठेकेदार भी बोली लगाने नहीं आया है।

डेलीवेज पर चलती रहेगी पार्किंग
हरिद्वार। जब तक पंतद्वीप वाहन पार्किंग का वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए ठेका नहीं हो जाता है, तब तक वर्तमान ठेकेदार से डेलीवेज पर ही पार्किंग को चलाया जाएगा। डेलीवेज के हिसाब से ठेकेदार को 44 हजार 500 रूपए प्रतिदिन देने होंगे।

इसका प्राविधान अनुबंध में पहले ही किया हुआ है। ठेका लेने किसी के नहीं आने का कारण यात्रा सीजन का समाप्त होना ही मुख्य है। वीएस राणा, उप राजस्व अधिकारी सिंचाई खंड हरिद्वार।


कांवड़ मेला पार्किंग से मिलेंगे 3.27 लाख रूपए
हरिद्वार। सिंचाई विभाग को श्रावण मास के कांवड़ मेला की तीन पार्किंगों के ठेके से 3 लाख 27 हजार रूपए प्राप्त होंगे।

उप राजस्व अधिकारी वीएस राणा ने बताया कि कांवड़ मेले की चंडीघाट पार्किंग का ठेका एक लाख 51 हजार रूपए, बैरागी कैंप की मेला पार्किंग का ठेका एक लाख 35 हजार रूपए तथा लालजीवाला का ठेका 35 हजार रूपए में छूटा है। पिछले वर्ष तीनों पार्किंग के ठेके विभाग को मात्र एक लाख 46 हजार 600 रूपए प्राप्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed