फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth will be made aware of entrepreneurship and innovation

Tehri News: युवाओं को उद्यमिता और नवाचार के प्रति किया जाएगा जागरूक

Fri, 15 Dec 2023 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth will be made aware of entrepreneurship and innovation
देवभूमि उद्यमिता योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद की पहल पर विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकों को फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया गया। गुजरात के अहमदाबाद में हुए छह दिवसीय फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रशिक्षण में नई टिहरी पीजी कॉलेज की डॉ. हेमलता बिष्ट और पावकी देवी महाविद्यालय की डॉ. तनुआर बाली ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य छात्रों और क्षेत्र के युवाओं को उद्यमिता और नवाचार के प्रति जागरूक करना है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य मार्च 2024 तक भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विवि के छात्रों को उद्यमशील बनाना है जिसके तहत 40 बूट कैंपों में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक बूट कैंप में करीब 250 युवाओं को प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed