फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth, officers employees took oath to vote

युवाओं, अधिकारियों/कर्मचारियों ने ली मतदान करने की शपथ

Tue, 25 Jan 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth, officers employees took oath to vote
नई टिहरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ लेते अ०कारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारी ने मतदान करने की शपथ ली। लोक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों से आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की पहल पर बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने किया। सीडीओ नमामि बंसल, एडीएम रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। पौड़ीखाल रिखवाड़ी के दिव्यांग मतदाता रोशन ने मतदाता जागरूकता गीत की प्रस्तुति दी। सुरगंगा संगीत विद्यालय के निदेशक डा. विकास फोंदणी के निर्देशन में मतदाता दिवस को लेकर फिल्मांकन किया गया। सुरसिंगधार नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नाटक, कविता की प्रस्तुति दी। इस मौके पर डीएसटीओ निर्मल शाह, डीओपीआरडी डा. मुकेश चंद्र डिमरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पीजी कॉलेज नई टिहरी में भी मतदाता दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वैच्छिक मतदान की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर प्राचार्य डा. रेनू नेगी, डा. डीपीएस भंडारी, डा. सुमन गुसाईं, डा. केके बंगवाल, डा. गुरुपद गुसाईं, डा. अजय बहुगुणा, डा. एसएस कोहली, रेखा कुकरेती, विजय सिंह पंवार, हरीश नेगी, प्रशांत पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने की ली शपथ
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी प्रदीप राय ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निवार्चन करने, धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने शपथ दिलाई। वहीं जनपद के सभी थानों व चौकियों में भी संबंधित प्रभारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed