फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth of Ramolsari village dies in Nigeria

रमोलसारी गांव के युवक की नाइजीरिया में मौत

Wed, 25 Aug 2021 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Youth of Ramolsari village dies in Nigeria
अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक होटल में नौकरी करने वाले थौलधार ब्लॉक के रमोलसारी गांव के एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। होटल स्वामी ने परिजनों को शव घर पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रमोलसारी गांव निवासी भाग सिंह राणा का बेटा जबर सिंह (32) नाइजीरिया में एक होटल में नौकरी करता था। जबर सिंह के साथ नाइजीरिया में उसके गांव का एक अन्य युवक होटल में नौकरी करता है। बीते 24 अगस्त की सुबह को नाइजीरिया से गांव के युवक और होटल स्वामी ने परिजनों को फोन कर जबर सिंह की मौत की सूचना दी। उन्होंने परिजनों को बताया कि जबर सिंह की अचानक तबीयत खराब हुई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत की सूचना पाते ही परिजनों के होश उड़ गए। गांव में कोहराम मच हुआ है। रमोलसारी गांव के पूर्व प्रधान सुमन सिंह राणा ने बताया कि होटल स्वामी से दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने शव घर पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भाग सिंह राणा दिव्यांग है। वह सही से बोल नहीं पाते हैं। 15 साल पहले पत्नी की मौत के बाद भाग सिंह ने किसी तरह दो बेटों का भरण-पोषण और बेहतर शिक्षा देकर उन्हें रोजगार लायक बनाया। सोचा था कि बेटे बुढ़ापे का सहारा बनेंगे, लेकिन दोनों बेटे समय से पहले दुनिया छोड़कर चले गए। बड़ा बेटा भाव सिंह राणा भी नाइजीरिया एक होटल में नौकरी करता था। वर्ष 2017 में वह नाइजरिया से गांव लौटा था। उसी दिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दो बेटों की मौत के बाद बुजुर्ग भाग सिंह के कंधों पर दो-दो विधवा बहु और दो मासूम पोतो की जिम्मेदारी आ गई है। जबर सिंह बीते जनवरी में ही नाइजरिया नौकरी के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed