फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Your Demonstration for Repairing Power Lines

विद्युत लाइनों की मरम्मत के लिए आप का प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Your Demonstration for Repairing Power Lines
आम आदमी पार्टी ने विद्युत दरों में गई बढ़ोत्तरी वापस लेने सहित ग्रामीण क्षेत्रों में झूलती विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिजली की लाइनें झूलने से आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में हादसे हो रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आप कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता औतार सिंह राणा ने नेतृत्व में ऊर्जा निगम के उपखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पार्टी लंबे समय से बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने, प्रदेशवासियों को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की मरम्मत करने की मांग करती आ रही है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग झूलती विद्युत तार की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शनकारियों में विजेंद्र सिंह चौहान, दिग्विजय राणा,नवीश भंडारी, अजय सिंह, रचित भंडारी, रितिक बिष्ट, अमित और विजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed