{"_id":"6949319fb78d40d85302edca","slug":"young-people-launched-a-cleanliness-drive-in-the-kotikolony-lake-area-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116405-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कोटीकाॅलोनी झील क्षेत्र में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कोटीकाॅलोनी झील क्षेत्र में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
Mon, 22 Dec 2025 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 22 Dec 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। क्लीन हिमालय-ग्रीन हिमालय संस्था से जुड़े युवाओं ने टिहरी बांध की झील किनारे कोटीकाॅलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने झील के किनारे बिखरे प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और पॉलीथिन एकत्रित कर पर्यटकों और लोगों से पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।
क्लीन हिमालय-ग्रीन हिमालय से जुड़े दिव्यांशु रावत के नेतृत्व में सोमवार को उनकी टीम के सदस्यों ने कोटीकाॅलोनी में 52 बैग कूड़ा एकत्रित कर उसे सुरक्षित स्थान पर निस्तारित किया। एक ओर टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण ( टाडा) टिहरी बांध झील क्षेत्र में बोटिंग सहित अन्य गतिविधियां संचालित करवा रहा है लेकिन स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जा रहा है। झील क्षेत्र में स्वच्छता का ध्यान रखे जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर साहिल कुमार, सूजल रतूड़ी, शिवम रावत, गणेश डिमरी, शुभम कुमार, रोहित बेलवाल आदि शामिल रहे। संवाद