फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Yagya started in Narsingh Devta temple of Khet village

खेत गांव के नरसिंह देवता मंदिर में यज्ञ शुरू

Fri, 16 Jul 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Yagya started in Narsingh Devta temple of Khet village
प्रतापनगर खेत गांव में नरसिंह देवता मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया। भक्तों ने सावन माह के प्रारंभ पर नरसिंह देवता का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेत गांव में नरसिंह देवता के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का देवता के औतारिया अब्बल सिंह राणा ने शुभारंभ किया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व स्थानीय महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला और ओणेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि तीन दिवसीय हवन-यज्ञ में पूजा-अर्चना के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोरोना को समाप्त करने के लिए विशेष हवन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मधु रावत, सुरेश, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता रावत, कपिल जोशी, संजय रावत, ज्ञानचंद सजवाण, गंभीर सिंह राणा, कमल राणा, मुख्य यजमान धर्म सिंह थलवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed