फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Workers to realize my booth's strongest slogan'

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे को साकार करें कार्यकर्ता’

Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
'Workers to realize my booth's strongest slogan'
नई टिहरी में भाजपा में शामिल होने पर कुट्ठा की प्रधान का स्वागत करते विधायक डा. धन सिंह नेगी। - फोटो : NEW TEHRI
भाजपा चंबा मंडल (नगर) की बूथ समिति सत्यापन अभियान में नगर के पांच बूथों का सत्यापन किया गया। कहा गया कि बूथ अध्यक्ष को अपना बूथ सबसे मजबूत नारे पर काम करना चाहिए। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन

चंबा में आयोजित बूथ सत्यापन अभियान में टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर न्यूनतम 51 फीसदी वोट हासिल करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत की मौजूदगी में विधायक ने सेनि. प्रवक्ता रूद्रमणी कोठियाल, पूर्व सैनिक महावीर प्रसाद सकलानी, चंडी प्रसाद बिजल्वाण, संगीता देवी, चेतना सेमवाल, ममता नेगी आदि को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता कोठारी, महामंत्री ललित सुयाल, अंकित सजवाण, मनोरमा नकोटी, शोभनी धनोला, सतेंद्र धनोला आदि मौजूद थे। दूसरी ओर कुट्ठा की प्रधान शांति रावत ने समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed