फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Workers should get involved in the preparations for the elections: Kaushik

चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : कौशिक

Sun, 08 Aug 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Workers should get involved in the preparations for the elections: Kaushik
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ-2022 के चुनाव में जुट जाएं। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए बूथस्तर पर कार्य करें। वे घनसाली विधानसभा के पडागली बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का विधायक डा. धन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टिपरी, छोलगांव, पीपलडाली, जाखधार में जोरदार स्वागत किया। विधायक नेगी ने 2022 चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला प्रभारी पुनीत मित्तल, पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, विनोद बिष्ट, आशाराम थपलियाल, उदय रावत, जगदंबा बेलवाल मौजूद थे। उन्होंने घनसाली विधानसभा के पडागली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद घनसाली में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का विधायक शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, चंद्र किशोर मैठाणी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, राज्य मंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख बसुमती घणाता, चंद्र किशोर मैठाणी, आनंद बिष्ट, नलिन भट्ट, गोविंद रावत, रामकुमार कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सुषमा और प्रेमलाल की हुई घर वापसी
नई टिहरी। भाजपा से बगावत कर 2018 में टिहरी पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल की पार्टी में वापसी हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और जिला प्रभारी पुनीत मित्तल की मौजूदगी में सुषमा उनियाल ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, जीतराम भट्ट, डा. प्रमोद उनियाल, दिनेश डोभाल, अनुसूया नौटियाल उपस्थित रहीं। वहीं 2017 में भाजपा से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़े प्रेमलाल त्रिकोटिया समेत कई लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed