फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work on painting buildings and making roads pothole-free has begun

Tehri News: भवनों की रंगाई पुताई, सड़काें को गड्ढा मुक्त बनाने का काम शुरू

Wed, 25 Sep 2024 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Work on painting buildings and making roads pothole-free has begun
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आठ दिवसीय 48वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियां जोरों पर है। नगर क्षेत्र के भवनों पर रंगाई पुताई के साथ ही सड़काें को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य शुरू हो गया है। मेले को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता, स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला इस बार तीन से 10 अक्तूबर तक आयोजित किया जाना है। मेले के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर मेला समिति के सचिव/एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में खेल उप समिति की बैठक हुई, जिसमें क्रिकेट, हाफ मैराथन, फुटबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, वॉलीबाल की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वितीय नवरात्र पर चार अक्तूबर को मुख्य बाजार में राष्ट्रीयस्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता के साथ शुरू करेंगे, जिसमें प्रथम को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। महिला वर्ग में विजेता को 21 हजार और उप विजेता को 15 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफ मैराथन दौड़ मुख्य बाजार से शुरू होकर नरेंद्रनगर- रानीपोखरी मोटर मार्ग पर स्थित गुजराड़ा पुल तक जाएगी, जिसमें विजेता को 11 हजार और द्वितीय को 51 सौ का पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में यशपाल राणा, वीर विक्रम सिंह रावत, महेश गुसाईं, प्रकाश चंद्र डियूंडी, महेश पालीवाल, संतोष राणा, चंद्रदेव नौटियाल, सुरेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed