Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam-affected people expressed outrage over the failure to address their demands.

Tehri News: बांध प्रभावित ने मांगों के निराकरण न होने पर जताया आक्रोश

Sun, 15 Nov 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dam-affected people expressed outrage over the failure to address their demands.
नैनबाग (टिहरी)। सौंग परियोजना के विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों ने मांगों का निराकरण न होने पर आक्रोश जताया है। सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापित समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार और सचिव बलवीर सिंह कंडारी ने कहा कि बांध प्रभावितों के आंदोलन को चार दिन हो गए है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने शासन प्रशासन से बांध प्रभावितों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने को कहा है। कहा कि बांध विस्थापित और प्रभावित ग्रामीण धनोल्टी विधानसभा के सौदणा गांव तथा रायपुर विधानसभा के हिलासवाली गांव में 15 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण की भूमि के बदले भूमि दिए जाने, आवासीय भूखंड, विस्थापित और प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार, परियोजना क्षेत्र में सड़क और पुलों के निर्माण सहित कई अन्य मांगों की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन- प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पूर्व में ग्रामीणों के आंदोलन को समाप्त करने के लिए शासन-प्रशासन की आश्वासन दिया गया। लेकिन मांगों का निराकरण नहीं किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों को मजबूरन धरना शुरू करना पड़ा। कहा कि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो ग्रामीण क्षेत्रीय बाजार मालदेवता और रायपुर चौक पर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। धरने पर बैठने वालों में विक्रम सिंह कंडारी, रविराज पंवार, सुमित कंडारी, दीपक पंवार, दीपेंद्र कोठारी, कुलदीप सिंह, आदित्य कंडारी, हरेंद्र पंवार, विजेंद्र सिंह, खेमराज कंडारी, देवेंद्र नेगी, रघुवीर सिंह, हरेंद्र पंवार, आनंद नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed