{"_id":"58e276524f1c1bdc315b4121","slug":"women-protesting-against-peplalini-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीपलडाली ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपलडाली ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी के पीपलडाली शराब के ठेके विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलडाली स्थित शराब के ठेके विरोध में भी कई गांव के ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने ठेके के बाहर धरना देकर जाखधार से पहले किसी भी स्थान पर शराब की दुकान नहीं खोलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पीपलडाली स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका कोर्ट के आदेश पर एक किमी दूर पेट्रोल पंप से नीचे खोलने की कवायद चल रही थी। जैसे ही नंदगांव, छोलगांव, मठियाली, मंथल, उठड और पिपोला के ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी, तो महिलाओं ने इसका विरोध कर धरना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, वह कोर्ट के मानक के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जाखधार से पहले किसी भी स्थान पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। कहा कि यदि शासन ने जबरन दुकान खुलवाने की कोशिश की, तो ग्रामीण बेमियादी आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, रजनी बिष्ट, सुषमा देवी, ममता, इंद्रा, बीना, विमला, उषा, विजोरा, शकुंतला, शाका, गोमती, रूशना, समा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन