फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Women expressed their anger over the sale of illegal liquor.

Tehri News: महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री पर जताया आक्रोश

Thu, 05 Mar 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 05 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Women expressed their anger over the sale of illegal liquor.
शराब से खराब हो रहा है युवाओं का भविष्य
विज्ञापन


नई टिहरी (टिहरी)। चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सौड़ की महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जुलूस निकालकर आक्रोश जताया। कहा कि शराब के कारण युवा पीढ़ी का भविष्य खराब होने के साथ सामाजिक समरसता भी समाप्त हो रही है।
जिला पंचायत सदस्य गीता डबराल और सौड़ के ग्राम प्रधान चंद्रवीर चंद रमोला के नेतृत्व में महिलाओं ने ठांगधार क्षेत्र में जुलूस निकाल कर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ शासन-प्रशासन से कठोर कार्यवाही करने की मांग की। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य सड़क पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई लोग दुकानों में खुले आम अवैध शराब की बिक्री करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भगवान चंद रमोला ने कहा कि नशे के खिलाफ सभी को एक जुट होकर खड़े होने की जरूरत है जिस तरह से गांव-गांव शराब की बिक्री हो रही है वह चिंता का विषय है। चंबा-मसूरी फलपट्टी में बड़ी संख्या में होटल और ढाबे खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष चंबा से भी दूरभाष से बात की। शराब नहीं संस्कार अभियान के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने महिलाओं ने शराब विरोध आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए शासन-प्रशासन से अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed