{"_id":"5fdd5a510af58edc381a9f9dcd7fd3e4","slug":"women-demonstrated-against-illicit-liquor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर ब्लॉक के मांजफ बाजार में खुलेआम अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री पर महिलाओं ने रोष जताया है। महिलाओं ने शराब तस्करी रोकने में बिफल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
ओण पट्टी के मांजफ बाजार में लंबे समय से अवैध अंग्रेजी शराब का धंधा फलफूल रहा है, जिससे महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मांजफ गांव की महिलाओं ने बाजार में एकत्रित होकर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाजार में खुलेआम शराब की बिक्री होने से आसपास गांव के लोग देर रात तक बाजार में झूमते रहते हैं। नौजवान युवा भी शराब की गिरफ्त में आ रहे हैं। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि प्रशासन ने अवैध शराब की बिक्री पर जल्द रोक नहीं लगाई, तो उन्हें तहसील में बेमियादी आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में रामप्यारी देवी, संपता देवी, उषा देवी, तरुणा देवी, प्रतिमा देवी, शांता देवी, भागती देवी और छुणका देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन