महिला ने सड़क पर जन्मा बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडी में सुविधाओं के अभाव के साथ ही चिकित्सक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डाक्टरों ने एक गर्भवती महिला को बिना जांच किए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया और महिला को सड़क पर ही प्री मिच्योर बच्चे को जन्म देना पड़ा।
हैरत की बात यह है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से डॉक्टर ने दर्द से कराह रही महिला को जिला अस्पताल नई टिहरी रेफर कर दिया था, जोकि कंडी से करीब 73 किलोमीटर दूर है। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। उधर, सीएमओ ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
घटना बुधवार की है।
रमोलसारी की रेखा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 सेवा को फोन किया। वहां से बताया गया कि वाहन मरम्मत के लिए भेजा गया है। महिला की हालत अधिक खराब होने पर उसे आपातकालीन स्थिति में निजी वाहन से पीएचसी कंडी पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल नई टिहरी रेफर कर दिया। दर्द से कराह रही गर्भवती को लेकर परिजन अस्पताल से करीब 200 मीटर आगे ही पहुंचे थे, कि महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर अपने घर चले गए। रेखा का यह तीसरा बच्चा है, इससे पहले उनका पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है।
रेखा का पति गोबिंद सिंह ध्याड़ी मजदूरी का काम करता है। घटना के समय गोबिंद सिंह की चाची और कुछ गांव की ही महिलाएं साथ में थी। अस्पताल में कोई सुविधा न होने पर लोगों ने खासी नाराजगी जताते हुए सुधार करने की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धर्मेंद्र उनियाल ने कहा कि महिला सात माह की गर्भवती थी, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया।
प्रभारी चिकित्सक से मांगा जवाब्र
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.