फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Woman's husband arrested for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला का पति गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Woman's husband arrested for dowry harassment
अलकनंदा नदी में छलांग लगाने वाली महिला के पति के खिलाफ राजस्व पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लॉक के दपोली कैलाण निवासी गुडेंद्र की पत्नी आरती देवी (30) 17 जून को सुबह घर से गायब हो गई थी। उसी दिन शाम के वक्त उफल्डा कुटिया में रहने वाले साधु ने एक महिला को श्रीनगर पंचपीपल के समीप अलकनंदा नदी में छलांग मारते हुए देखा था। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल से महिला के कपड़े और वोटर कार्ड बरामद किए थे। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया था। गराकोट अंजनीसैंण के राजस्व उप निरीक्षक दिनेश प्रसाद काला ने बताया कि 19 जून को पानीपत हरियाणा निवासी आरती के पिता दयाल सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक चौकी में तहरीर देकर उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुडेंद्र को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि गुडेंद्र विदेश में होटल में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही था। आरती और गुडेंद्र की शादी 2014 में हुई थी। उनकी 3 साल की एक बेटी और 2 साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed