{"_id":"42894b412859d16ccdbd49bb0cead13b","slug":"woman-s-death-after-falling-from-hill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टिहरी
Updated Fri, 15 May 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर ब्लॉक के ग्राम अलमस में जंगल घास काटने गई एक अधेड़ महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला गांव की हरिकौंरा देवी (50) पत्नी मुसद्दी सिंह पुंडीर है।
वह शुक्रवार दोपहर गांव से दो किमी दूर जंगल में अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थी। इस दौरान पहाड़ी पर पैर फिसलने से वह 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
जब तक साथी महिलाएं मौके पर पहुंची तब तक उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव गांव पहुंचाकर राजस्व पटवारी को सूचना दी है। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई।
विज्ञापन