फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Woman dies in bike collision; youth injured.

Tehri News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल

Tue, 14 Apr 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 14 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in bike collision; youth injured.
सड़क पार करते समय ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नागणी में हुआ हादसा
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नागणी बाजार के समीप दोपहिया वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है।
नागणी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नेपाली मूल की सुरमा देवी (52) जाजल में रहती थी। वह बेटे राज के साथ नागणी आई हुई थी। दोपहर करीब 12.30 नागणी के समीप वह बस में बैठने का इंतजार कर रही थी। तभी चंबा से ऋषिकेश जा रही बस के आने से महिला उसमें बैठने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से देहरादून से भागीरथीपुरम आ रहे शिवम चमोली (19) पुत्र सुरेश चमोली की बाइक की चपेट में महिला आ गई।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही महिला दूर जा गिरी। सूचना पर नागणी पुलिस चौकी की टीम ने महिला को नरेंद्रनगर अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि शिवम देहरादून में बीकॉम की पढ़ाई करता है। दुर्घटना में शिवम के पैर में चोट आई है। नरेंद्रनगर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मृतक नेपाली महिला का परिवार जाजल में स्थानीय लोगों के खेतों में सब्जी आदि का उत्पादन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed