फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Woman and bar president clashed over removing car from parking

पार्किंग से कार हटाने पर महिला और बार अध्यक्ष भिड़े

Fri, 25 Jun 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Woman and bar president clashed over removing car from parking
जिला न्यायालय परिसर में पार्किंग से कार हटाने को लेकर एक महिला और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथापाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर न्यायालय परिसर की पार्किंग से कार हटाने को लेकर न्यायालय में आए दंपती और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला पुलिस थाने पहुुंच गया। पति अनिल के साथ थाने पहुंची श्वेता हाल निवासी फकोट ने पुलिस को दी तहरीर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय घिल्डियाल पर गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उसके कुछ देर बाद बार के अध्यक्ष और कई अधिवक्ता भी थाने पहुंचे। अध्यक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में महिला पर अनावश्यक विवाद बढ़ाकर हाथापाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने महिला और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से हाथापाई करने की तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed