फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will solve the problems of wild animals, connectivity and roads

Tehri News: जंगली जानवर, कनेक्टिविटी और सड़क की समस्या दूर करेंगे

Sat, 18 Nov 2023 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Will solve the problems of wild animals, connectivity and roads
कोडारना गांव में चौपाल लगाकर प्रमुख सचिव सुधांशु ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लाॅक के कोडारना गांव में पहुंचे प्रमुख सचिव, शहरी विकास वन एवं पर्यावरण विभाग आरके सुधांशु ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित जन समूह और अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
शनिवार को कोडारना गांव पहुंचे प्रमुख सचिव शहरी विकास ने पंचायत घर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें कई समस्याओं से रूबरू कराया। ग्रामीणों की ओर से सड़क की मांग उठाए जाने पर प्रमुख सचिव ने दिवली, कुंड को सड़क से जोड़ने संबंधी जानकारी ली। उन्होंने वन, राजस्व और लोनिवि अधिकारियों को 26 नवंबर तक संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोडारना गांव के कोल नामेतोक में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए तारबाड़ लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने पंचायत घर में कंप्यूटर, सीसी टीवी लगाने, कुशरेला गांव के मनइच्छा मंदिर तक विद्युत लाइन लगाने, क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने और सिंचाई के लिए पंपिंग योजना बनाने की मांगे रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, डीएफओ सुमित कंवर, डीडीओ सुनील कुमार, डीईओ माध्यमिक उमा पंवार, डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल, कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूड़ी, एसीएमओ डाॅ. दीपा रूबाली, सीवीओ आशुतोष, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी और डीपीआरओ एमएम खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed