फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will provide modern facilities in every college: Higher Education Minister

हर कॉलेज में उपलब्ध कराएंगे आधुनिक सुविधाएं : उच्च शिक्षा मंत्री

Tue, 10 Aug 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Will provide modern facilities in every college: Higher Education Minister
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में कंप्यूटर प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन स - फोटो : NEW TEHRI
धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) परियोजना के अंतर्गत 69.65 लाख की लागत से हाईटेक कंप्यूटर प्रयोगशाला भवन का उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लैब बनने से छात्र-छात्राएं कंप्यूटर तकनीकी के अलावा ई-लाईब्रेरी और नेटवर्किंग का उपयोग कर भविष्य को संवार सकेंगे। लैब में 10 एमबीपीएस स्पीड की वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने कहा कि कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सरकार हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दृढ़संकल्प है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने महाविद्यालय तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से महाविद्यालय के लिए चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. प्रीति कुमारी ने बताया कि कंप्यूटर प्रयोगशाला के भूतल पर 50 छात्र-छात्राओं के बैठने की क्षमता है। लैब में स्मार्ट क्लास, सर्वर रूम, लैपटॉप, हाईस्पीड कंप्यूटर, इंटरेक्टिव, स्मार्ट बोर्ड, पॉवर प्रोजेक्टर और मल्टी मीडिया पैनल लगाया गया है। जबकि प्रथम तल पर कंप्यूटर लैब के अलावा कार्यालय कक्ष और 6 केवीए क्षमता का यूपीएस स्थापित किया गया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, डा. संजय महर, डा. सृचना सचदेवा, डा. पारुल मिश्रा और डा. अनिल कुमार नैथानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed