फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will not go on hunger strike due to non-payment of prompt honorarium

शीघ्र मानदेय भुगतान न होने पर करेंगे भूख हड़ताल

Tue, 24 Nov 2020 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Will not go on hunger strike due to non-payment of prompt honorarium
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी पिछले 16 माह का मानदेय भुगतान करने और नवीनीकरण की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे। धरना स्थल पर हुई बैठक में उपनल कर्मियों ने उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से मानदेय भुगतान न होने के कारण उन्हें और परिजनों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वे 10 वर्षों से उपनल के माध्यम से अस्पताल में विभिन्न पदों पर सेवाएं देते आ रहे है। लेकिन उनका नवीनीकरण नियुक्ति तिथि से करने के बजाय नए वित्तीय वर्ष से किया जा रहा है। एक सप्ताह के अंतर्गत उन्होंने मांग पर कार्रवाई न होने की स्थिति में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। धरने पर आशीष जोशी, दिनेश प्रसाद गैरोला, विश्वनाथ कोठियाल, चमन लाल, धीरज रावत, नरेश कुमार, विजेंद्र लाल व पंकज कुमार बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed