फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will make efforts together to make the college ideal: Kishor

महाविद्यालय को आदर्श बनाने के लिए मिलकर करेंगे प्रयास:किशोर

Mon, 23 May 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Will make efforts together to make the college ideal: Kishor
पीजी कॉलेज कॉलेज की समस्याओं को लेकर विधायक किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कॉलेज के भवन, भूमि से लेकर लंबित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। विधायक ने कॉलेज के भवन और भूमि की समस्याओं के निराकरण को प्राचार्य डा. रेनू नेगी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज सभागार में आयोजित बैठक में विधायक उपाध्याय ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों की समस्याएं सुनी। कहा कि 2002-03 में सरकार के 19 विषयों के साथ महाविद्यालय की स्वीकृति करवाई थी, लेकिन लंबे समय बाद भी भूमि और भवन से जुड़े समस्याओं का निराकरण न होना गंभीर चिंता का विषय है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट, मनोज उनियाल ने कॉलेज के समीप मॉडल स्कूल, डीईओ बेसिक के कार्यालय और प्रताप इंटर कॉलेज को अन्यत्र शिफ्ट कर यह भवन और भूमि महाविद्यालय को देने का सुझाव दिया। भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय कठैत ने चवालखेत में भूमि आवंटन की बात कही। प्राचार्य डा. रेनू नेगी, डा. डीपीएस भंडारी, डा. वीपी सेमवाल, डा. संजीव नेगी, डा. डीएस तोपवाल ने कहा कि विवि स्तर पर कई समस्याएं हैं। कॉलेज के छात्रों को तीन-तीन साल से अंकतालिकाएं नहीं मिली है। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता के बाद मुश्किलें बढ़ी है। बैठक में डा. कुलदीप रावत, डा. संजीव सिंह, डा. हर्ष नेगी, डा. पीसी पैन्यूली, डा. कविता काला, सतेंद्र ढौंडियाल, सभासद सतीश चमोली, उर्मिला राणा, अनीता थपलियाल, निर्मला बिजल्वाण, मीना भट्ट, साजिदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed