फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will end the movement only after getting the land

भूमि मिलने पर ही करेंगे आंदोलन समाप्त

Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Will end the movement only after getting the land
टिहरी झील किनारे तिवाड़गांव में धरने पर बैठे बांध प्रभावित। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी बांध की झील से आंशिक रूप से प्रभावित तिवाड़ गांव और मरोड़ा गांव के लोग भूमि के बदले भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। आंदोलनरत ग्रामीणों की तहसीलदार और पुनर्वास विभाग के ईई से पहले दौर की वार्ता विफल हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें भूमि आवंटन का पत्र नहीं मिल जाता है तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

तिवाड़ गांव और मरोड़ा गांव के लोग भूमि आवंटन की मांग को लेकर बीते दिन से आंदोलनरत है। मांग के समर्थन में वे तिवाड़ गांव में टिहरी झील किनारे क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि 2004 में उनकी 50 फीसदी कृषि भूमि टिहरी झील में डूब गई। आंशिक डूब क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण दोनों गांवों का पुनर्वास नहीं किया गया है। वे गौरण गांव के समीप और कोटी कालोनी में खाली पड़ी भूमि प्रभावित परिवारों का आवंटित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीती शाम को तहसीलदार आशीष घिल्डियाल और पुनर्वास विभाग के ईई धीरेंद्र नेगी ग्रामीणों से वार्ता के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों से कहा कि भूमि आवंटन के लिए कार्रवाई चल रही है। दूसरे दिन मांग के समर्थन में कुलदीप पंवार, दिनेश पंवार, बालम पंवार, ग्राम प्रधान संगीत देवी, विजयपाल नेगी, गब्बर पंवार, नितिन कंसवाल, मदन मोहन कंसवाल, कौंरी देवी, सोबनी देवी, उषा देवी, राजेश पंवार, प्रमोद पंवार, हुकम पंवार, विकास पंवार, वंदना देवी, दीपा राणा, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, रजनी देवी ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed