फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Way closed due to snow, many students were unable to take the exam

बर्फ से रास्ता बंद, कई छात्र नहीं दे पाए परीक्षा

Thu, 09 Jan 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Way closed due to snow, many students were unable to take the exam
टिहरी जिले में बुधवार रात को हुई बर्फबारी एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों पर भारी पड़ी। नई टिहरी-चंबा मोटर मार्ग बर्फ से लबालब भरने के कारण बीएससी तृतीय और बीए तृतीय सेमेस्टर के कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने परिसर नहीं पहुंच पाए। इन दिनों गढ़वाल विवि की सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसआरटी परिसर में सुबह 8 बजे से बीएससी तृतीय सेमेस्टर की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी। परीक्षा में 335 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था, लेकिन बर्फबारी के कारण प्रथम पाली की परीक्षा में 29 छात्र नहीं पहुंच पाए। पूर्वाह्न 11 बजे से बीए तृतीय सेमेस्टर हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होनी थी। 115 छात्रों में से सात छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंच पाए। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने बताया कि बीती रात से परिसर में बिजली नहीं है। जो छात्र-छात्राएं बर्फबारी के कारण परीक्षा देेने नहीं पहुंच पाए हैं। उनकी सूची विवि को भेजी जाएगी। ताकि विवि उनकी अलग से परीक्षा आयोजित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed