फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Water supply disrupted by three km plastic pipe

पेयजल लाइन का एलाइनमेंट बदलने से कंडीसौड़ में बढ़ा पानी का संकट

Tue, 12 Apr 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted by three km plastic pipe
थौलधार ब्लाक मुख्यालय के लोग सालभर से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। ऑल वेदर रोड कटिंग के कारण लाइन एलाइनमेंट बदलने से समस्या बनी हुई है। कोटीगाड स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद दो घंटे भी पानी नहीं मिल रहा है, जिससे लगातार बढ़ रही गरमी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्लास्टिक के पाइप और पेयजल लाइन का एलाइनमेंट बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक मुख्यालय कंडी के लिए कोटीगाड से 10 किमी लंबी पेयजल लाइन बिछाई गई है, जिससे लोगों को सुबह-शाम खूब पानी मिल रहा था, लेकिन सालभर पहले ऑल वेदर रोड का काम शुरू होने के कारण पुरानी लाइन मलबे में दबने से जल संस्थान ने करीब पांच किमी लंबी लाइन सड़क से बिछाई है। उसमें भी तीन किमी प्लास्टिक के पाइप खुले में जोड़े गए हैं। प्लास्टिक के पाइप अक्सर टूट जाने से सप्लाई दिनभर में कई बार बाधित होती जा रही है, लेकिन अभी तक प्लास्टिक के पाइप भी नहीं बदले गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के केशर सिंह राणा, जयवीर सिंह नेगी, विक्रम सिंह, उत्तम दास, रामकृष्ण नौटियाल और घनानंद का कहना है कि ऑल वेदर रोड बनने से लाइन सड़क से बिछाई गई है, जिससे पेयजल लाइन पहले की अपेक्षा कोटीगाड स्रोत के लेबल से काफी ऊपर हो गई है। जल संस्थान से पेयजल लाइन का हेड (चैंबर) बदलकर ऊपर ले जाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन संस्थान इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसका खामियाजा कंडीसौड़ की 5000 की आबादी को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल लाइन की समस्या के निराकरण के लिए अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी दिक्कत होगी, उसका चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। प्लास्टिक के पाइप भी जल्द बदल दिए जाएंगे।
- सतीशचंद्र नौटियाल, ईई, जल संस्थान नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed