फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Water entered the houses of Dandoli and Loldi villages

डंडोली और लोल्दी गांव के घरों में घुसा पानी

Wed, 21 Jul 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Water entered the houses of Dandoli and Loldi villages
लोनिवि थत्यूड़ की लापरवाही डंडोली गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। नगुण-भवना-सुवाखोली स्टेट हाईवे पर डंडोली गांव के पास सड़क की नालियां और स्कबर कई दिन से बंद हैं। इस कारण बरसात का पानी लोगों के मकानों और खेतों को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी राय सिंह पडियार ने बताया कि सड़क का पानी बड़ी मात्रा में लोल्दी और डंडोली के काश्तकारों की भूमि व घरों में घुस रहा है। लोनिवि के ईई रजनीश कुमार ने बताया कि एई को जेसीबी लेकर नालियां और स्कबर को तत्काल खोलने को कहा गया है। दूसरी ओर, तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण प्रतापनगर ब्लॉक की भदूरा और उपली रमोली पट्टी के गांवों में भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उपली रमोली क्षेत्र के दीनगांव में प्रेम सिंह, किशन सिंह, कृपाल सिंह और बचन सिंह के मकानों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कंडियालगांव के पैदल मार्ग पर भूधसंवाव होने से गांव के धर्मवीर सिंह, कर्मवीर सिह और बृजेश सिंह का मकान खतरे में है। वहीं भदूरा पट्टी के लिखवारगांव में रामलाल के मकान की दीवार टूटने लगी है। लिखवारगांव के प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, हेमराज राणा ने बताया कि बारिश से गांव में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि गांव में राजस्व विभाग की टीम भेजकर नुकसान का आकलन तैयार करें ताकि लोगों को मुआवजा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed