फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ????? ???? ??? ?????? ???? ?? ????

Water crisis deepens in Lavani village

Tue, 29 Jun 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
????? ???? ??? ?????? ???? ?? ????
थौलधार ब्लॉक के लवाणी गांव के प्राकृतिक जलस्रोत पर पानी कम होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में घर-घर पाइप लाइन तो बिछा दी है, लेकिन गांव के आसपास पानी का स्रोत नहीं है। ऐसे में गांव तक पहुंचाना चुनौती बनी हुई है। अंधियारी खाला नामे तोक के स्रोत पर पानी है, लेकिन गांव ऊंचाई पर है। बिना लिफ्ट के गांव तक पानी पहुंचाना टेढ़ी खीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गर्मी की दस्तक बढ़ने के साथ ही लवाणी गांव में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। गांव में 150 परिवार निवासरत हैं। इन दिनों लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। प्राकृतिक स्रोत पर पानी कम होने के कारण लोगों को पानी के इंतजार में घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। गांव के निर्मल सिंह पंवार ने बताया कि उन्होंने गांव में पेयजल लाइन निर्माण के संबंध में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से वार्ता की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि लवाणी गांव में पानी की आपूर्ति करने के लिए जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रोबिन पंवार, गुणानंद सेमवाल, सूरत सिंह पंवार, महेश सेमवाल, भरत सिंह, सुमन देवी, पार्वती देवी, गुड्डी का कहना है कि वे अपने लिए किसी तहत पानी की व्यवस्था जुटा रहे हैं, लेकिन पशुओं के लिए दूर स्रोत से पानी ढोना मुश्किल हो रहा है। समस्या को देखते हुए उन्होंने जल संस्थान से टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। जेई राजवीर मेहर का कहना है कि लवाणी गांव में पानी की आपूर्ति करने के लिए डीपीआर तैयार करने में अभी समय लगेगा। टैंकर से पानी की आपूर्ति करने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से विभाग को प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed