फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Water ATM on Travel Route Becomes a Mere Showpiece; Travelers Inconvenienced

Tehri News: यात्रा मार्ग पर शोपीस बना वाटर एटीएम, यात्री परेशान

Sun, 10 May 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 10 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Water ATM on Travel Route Becomes a Mere Showpiece; Travelers Inconvenienced
कंडीसौड़ चौराहे पर लगा 500 लीटर क्षमता का वाटर एटीएम लंबे समय से खराब
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है लेकिन यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अब भी सवालों के घेरे में है। चंबा-धरासू हाईवे पर कंडीसौड़ चौराहे के समीप लाखों रुपये की लागत से लगाया गया वाटर एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंडा पेयजल नहीं मिल पा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कंडीसौड़ चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों वाहन रुकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दो साल पहले यहां चौराहे पर 500 लीटर क्षमता का वाटर फिल्टर एटीएम लगाया गया था लेकिन लंबे समय से इसका कूलिंग सिस्टम खराब पड़ा है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू हुए लगभग 20 दिन होने वाला है लेकिन जल संस्थान एटीएम को दुरुस्त नहीं करा पाया है। ऐसे में यात्रियों को गर्मी के बीच ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। व्यापारी शोभन सिंह कुमाई, विजय सिंह रौतेला, रामदयाल उनियाल, केशर सिंह राणा का कहना है कि यात्रा सीजन में कंडीसौड़ से होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए गुजरते हैं। वाटर एटीएम बंद होने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंडीसौड़ में खराब हुए वाटर एटीएम के कूलिंग सिस्टम को ठीक करने के लिए देहरादून से टेक्नीशियन बुलाया गया है। वाटर एटीएम इस सप्ताह ठीक कर पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
- गिरीश चंद्र सेमवाल, अवर अभियंता जल संस्थान कंडीसौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed