{"_id":"6840385bfe5c407ec0016b8e","slug":"walk-carefully-on-the-roads-of-the-citythere-are-lots-of-potholes-here-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-112913-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नगर की सड़कों पर देखकर चलें...यहां है गड्ढों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नगर की सड़कों पर देखकर चलें...यहां है गड्ढों की भरमार
Wed, 04 Jun 2025 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
बरसाती पानी से मिट्टी का कटाव होने से सड़क किनारे हो गए हैं गड्ढ़े
नई टिहरी। नगर क्षेत्र में बारिश के पानी से सड़क किनारे मिट्टी का कटाव होने के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। संकरी सड़क पर दो वाहन आरपार नहीं हो पाते हैं। हर समय टायर गड्ढे में फंसने का डर बना रहता है। दुपहिया वाहन चालकों को आए दिन चोटिल होने का डर सताता रहता है।
कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नगर क्षेत्र में अधिकतर सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या बौराड़ी साईं चाैक से अस्पताल होते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तक बनी है। वहां सड़क किनारे बने गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं।
स्थानीय निवासी राकेश सिंह कुमाईं, जोत सिंह चौहान और सुरेश सिंह बिष्ट ने बताया कि बारिश के कारण सड़क किनारे गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटना का भय बना रहता है। नगर पालिका को कई बार कहने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पालिका से मिट्टी कटाव के कारण बन रहे गड्ढे जल्द ही सीमेंट कंक्रीट से भरने की मांग की है। इस बाबत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि पहले गड्ढे भरे गए थे, लेकिन बारिश के कारण फिर से वही स्थिति बन रही है।