फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Waiting for opening of government college since two years

Tehri News: दो साल से है राजकीय महाविद्यालय खुलने का इंतजार

Mon, 13 Jan 2025 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 13 Jan 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Waiting for opening of government college since two years
नई टिहरी। टिहरी जिले के ढुंगमंदार पट्टी के लोगों का राजकीय महाविद्यालय का सपना दो साल बाद भी अधूरा है। क्षेत्रवासी लंबे समय से महाविद्यालय की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से दो साल पहले ढुंगमंदार में महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। इससे क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष है।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगमंदार क्षेत्र में सात इंटर कॉलेज हैं, लेकिन स्नातक की पढ़ाई के लिए यहां के छात्रों को 35 किमी दूर बालगंगा महाविद्यालय जाना पड़ता है। इंटर कॉलेजों में इंटर स्तर पर छात्र संख्या 300 के लगभग है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने ढुंगमंदार में महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव 28 अगस्त 2023 को शासन को भेजा था। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, चित्रकला, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र और बीसीए विषय शुरू करने की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन

महाविद्यालय खुलने की स्थिति में क्षेत्रवासियों की ओर से प्राथमिक विद्यालय सेम्या में अस्थायी रूप से पांच कमरों की व्यवस्था भी की गई है। वहां आसपास पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है। ढुंगमंदार में महाविद्यालय खुलने से जाखणीधार ब्लॉक के 30 गांवों के छात्रों को लाभ मिलता, जिसमें इंटर कॉलेज मंदार, कोपडधार, चंद्रेश्वर सैण, सेमंडीधार, ढुंग, वीरेंद्रकोट और रजाखेत के छात्रों को स्नातक के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रशासक व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी का कहना है कि ढुंगमंदार में महाविद्यालय खोलने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा। मामले में मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता हुई है। उम्मीद है कि सरकार क्षेत्रवासियों की जन भावनाओं को समझते हुए नए सत्र में महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed