{"_id":"68628e54af746eb29d04ffc9","slug":"voting-will-be-held-in-five-blocks-in-the-first-phase-and-four-blocks-in-the-second-phase-in-tehri-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-113339-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी में पहले चरण में पांच और दूसरे में चार ब्लॉक में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी में पहले चरण में पांच और दूसरे में चार ब्लॉक में होगा मतदान
Mon, 30 Jun 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने दी जानकारी
नई टिहरी। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) नितिका खंडेलवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जिले के सभी ब्लॉक में ग्राम पंचायत के सदस्यों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की है। बताया कि जिले में पहले चरण में जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार और भिलंगना, जबकि दूसरे चरण में कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लॉक में मतदान होगा।
2 से 5 जुलाई तक सुबह 8 से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन, 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 10 से 11 जुलाई को नाम वापसी होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 14 और द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई को निर्वाचन चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 24 और द्वितीय चरण का 28 जुलाई को होगा।
31 जुलाई को मतगणना होगी। सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों का नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर जबकि जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत मुख्यालय बौराड़ी में 5 जुलाई शाम 3 बजे तक होगी। मतगणना जौनपुर ब्लॉक की इंटर कॉलेज थत्यूड, देवप्रयाग की इंटर कॉलेज हिंडोलाखाल, प्रतापनगर की इंटर कॉलेज प्रतापनगर जबकि शेष सभी ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।