फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Voters first will use NOTA.

पहली बार नोटा का प्रयोग करेंगे मतदाता

Sat, 13 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Sat, 13 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। परिसर में दो सितंबर को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि प्रशासनिक समिति की बैठक में चुनाव संपन्न कराने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। डा. जेएमएस राणा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और डा. डीके शर्मा व डा. विशाल गुलेरिया को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. राणा ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह 10 से दो बजे तक नामांकन, 23 अगस्त को नामांकन प्रपत्रों की जांच और सायं चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि साढ़े चार बजे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 24 अगस्त से अपराह्न तक चुनाव प्रचार किया जा सकेगा। 31 अगस्त की सायं प्रत्याशियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


दो सितंबर को सुबह नौ बजे से एक बजे तक मतदान और उसी दिन मतगणना के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताया गया कि इस बार छात्र संघ चुनाव में पहली बार छात्रा प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से होगी और नोटा का प्रयोग भी पहली बार किया जाएगा। परिसर निदेशक ने छात्र नेताओं से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed