फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers themselves cut down trees coming in the way of road construction

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के आड़े आ रहे पेड़ खुद ही काट डाले

Mon, 21 Jun 2021 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers themselves cut down trees coming in the way of road construction
भिलंगना रेंज में घनसाली- घुत्तू मोटर मार्ग से कोठार गांव के लिए पीएमजीएसवाई में मंजूर चार किमी सड़क कटिंग में आड़े आ रहे चीड़ के पेड़ नहीं काटे जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को ढोल-दमाऊं के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खुद ही कुल्हाड़ी व आरी उठाकर सड़क निर्माण में आड़े आ रहे कुछ पेड़ काट डाले। साथ ही जल्द पेड़ों का कटान शुरू नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं वन निगम का कहना है कि ग्रामीणों ने पहले एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर खुद ही मजदूरों को पेड़ों को काटने से रोका था।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक में कोठार गांव के लिए स्वीकृत चार किमी सड़क निर्माण की निविदा 10 माह पहले आमंत्रित की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि वन भूमि हस्तांतरित होने पर वन विभाग ने चीड़ के पेड़ों का छपान कर काटने के लिए वन निगम को दिया, लेकिन निगम पांच माह बीतने पर भी पेड़ों की कटिंग शुरू नहीं कर पाया है। जिससे सड़क कटिंग कार्य शुरू होने से गुस्साए ग्रामीण सोमवार को खुद ढोल-दमाऊं के साथ मौके पर पहुंचे और कुल्हाड़ी व आरी से आधा दर्ज पेड़ काट डाले।
विज्ञापन

प्रधान दीपक पैन्यूली ने कहा कि निगम ने पेड़ों की कटिंग जल्द शुरू नहीं की, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर चिंतामणि शास्त्री, सर्वेश्वरी देवी, अनुसूया तिवाड़ी, सरोजनी नवानी, मीना देवी, रोशनी आदि शामिल थे। इस बाबत वन निगम के प्रभागीय लौंगिक अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि पेड़ों के पातन के लिए 18 मई को वहां मजदूर भेजे गए थे। तब ग्रामीणों ने एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर पातन नहीं करने दिया। यह जानकारी एसडीएम, पीएमजीएसवाइ के ईई, डीएफओ और गांव के प्रधान को दे दी गई थी। अभी वहां से कोई जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों द्वारा पेड़ काटने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed