फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   villagers served buransh juice to guest instead of liquor in marriage ceremoney

धरसाल गांव के सुरेंद्र की शादी में नहीं परोसी गई शराब

Mon, 01 Jun 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन

चंबा क्षेत्र में राड्स संस्था की शराब बंदी की मुहिम धरसाल गांव में भी रंग ले आई। संस्था की पहल पर धरसाल गांव के सतेंद्र भट्ट की शादी में कॉकटेल के स्थान पर बुरांश का जूस परोसा गया।

विज्ञापन


संस्था की ओर से सतेंद्र के परिवार को 20 लीटर बुरांश का जूस और प्रमाणपत्र दिया गया। सेना से सेवानिवृत्त धरसाल गांव निवासी पिता देवेंद्र  भट्ट के बेटे सतेंद्र की बारात बीते दिन चोपडियाली गांव गई थी।
विज्ञापन


सतेंद्र एम्स ऋषिकेश में इंजीनियर है। उसके दोस्त शादी में कॉकटेल पार्टी चाहते थे, लेकिन उसके पिता ने राड्स संस्था को वचनपत्र दिया था कि बेटे की शादी में वह कॉकटेल पार्टी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमानों को जूस पिलाएंगे।  महिला मंगल दल अध्यक्ष लज्जा देवी, गुड्डी, शीला, रजनी, कुशला, बबीता, शैला, मंजू कविता, जशोदा, सावित्री ने संस्था को रिपोर्ट दी कि सतेंद्र की शादी में शराब बिल्कुल नहीं परोसी गई।

किसी तरह की कॉकटेल पार्टी भी आयोजित नहीं की गई। जिसके बाद संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने दुल्हे के घर जाकर 20 लीटर बुरांश का जूस उपलब्ध कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed